जरुरी जानकारी | सुनक ने कहा, ब्रिटेन-भारत व्यापार समझौते में ‘‘जल्दबाजी नहीं’’ करेंगे: बीबीसी रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.
नयी दिल्ली, आठ सितंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत में प्रगति हुई है, लेकिन वह व्यापार समझौता संपन्न करने में ‘‘जल्दबाजी नहीं करेंगे।’’ बीबीसी की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
सुनक नौ-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच एफटीए को लेकर पिछले महीने 12वें दौर की वार्ता संपन्न हुई थी। समझौते के लिए बातचीत जनवरी 2022 में शुरू की गई थी।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एफटीए पर बातचीत पूरी होने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं करेंगे। सुनक के हवाले से कहा गया कि इस दिशा में प्रगति हुई है, लेकिन ‘‘हम अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उन चीजों पर जल्दबाजी नहीं करूंगा जब तक कि वे हमारे हित में न हों।’’
सुनक ने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ एफटीए को अंतिम रूप देने के मामले में ‘‘प्रगति हो रही है’’ और ब्रिटेन इस पर तभी सहमत होगा जब वह पूरी तरह उसके हित में हो।
उन्होंने भारत की यात्रा पर रवाना होने के पहले ‘पीटीआई-’ के साथ विशेष साक्षात्कार में कहा था कि व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन के बाजार तक पहुंच हासिल करने में मदद मिल सकती है, जिसमें भारत के 4.8 करोड़ लघु एवं मझोले उद्यम भी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

