देश की खबरें | मूक दर्शक नहीं बना रहूंगा: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री पर हमले को लेकर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हमले की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि वह बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ‘‘मूक दर्शक’’ नहीं बने रहेंगे और उन्होंने राज्य सरकार से इस संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

कोलकाता, 26 फरवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हमले की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि वह बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ‘‘मूक दर्शक’’ नहीं बने रहेंगे और उन्होंने राज्य सरकार से इस संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

राज भवन द्वारा जारी एक बयान में बोस ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री प्रमाणिक से शनिवार को हुई घटना को लेकर बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्तब्धकारी है कि ऐसी घटनाएं एक ऐसी जमीन पर हुईं जो अपनी परिष्कृत संस्कृति और सभ्य आचरण के जीवंत इतिहास के लिए जानी जाती है।’’

बयान में हमले और संविधान के ‘‘अनुच्छेद 355 को लागू करने की मांग’’ को लेकर कहा गया, ‘‘राज्यपाल राज्य में कहीं भी, कभी भी कानून-व्यवस्था के बिगड़ने को लेकर मूक दर्शक नहीं बना रहेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए मजबूती से और प्रभावी हस्तक्षेप किया जाएगा कि सड़ांध को जड़ से प्रभावी ढंग से उखाड़ा जाए और शांति एवं सद्भाव बहाल हो।’’

प्रमाणिक ने शनिवार को आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने पश्चिम बंगाल में कूचबिहार जिले के दिनहाटा में उनके काफिले पर हमला किया था। हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी ने आरोपों को ‘‘बेबुनियाद’’ करार दिया।

राज्यपाल बोस ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पहली बार बयान दिया है। अपने पूर्ववर्ती राज्यपाल जगदीप धनखड़ के विपरीत उन्होंने नवंबर में कार्यभार संभालने के बाद से टीएमसी सरकार के साथ अब तक सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखा है।

मंत्री के काफिले पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए एक कार्यक्रम में जा रहे थे। टीएमसी समर्थकों ने उन्हें काले झंडे दिखाये, जिसके बाद दोनों दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई और कई लोग घायल हो गए।

बोस ने कहा कि प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन ‘‘हिंसा सभ्य आचरण का हिस्सा नहीं हो सकती।’’

उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जिम्मेदार कानून प्रवर्तन अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी जाती है।’’

सत्तारूढ़ टीएमसी ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्यपाल भाजपा के उन कुछ नेताओं की टिप्पणियों का उल्लेख करना ‘‘भूल गए’’ जो लोगों को भड़का रहे हैं, जिससे हिंसा हो रही है।

इस बीच, भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाकर उचित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी