देश की खबरें | दिल्ली में आंबेडकर स्मारक तक मार्च करेंगे, जातिवाद से लड़ाई की लेंगे शपथ: गौतम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राजेंद्र पाल गौतम ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह और उनके समर्थक 14 अक्टूबर को यहां डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक तक मार्च करेंगे और जातिवाद व छूआछूत से लड़ने की शपथ लेंगे।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राजेंद्र पाल गौतम ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह और उनके समर्थक 14 अक्टूबर को यहां डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक तक मार्च करेंगे और जातिवाद व छूआछूत से लड़ने की शपथ लेंगे।

गौतम ने एक धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपजे विवाद के बीच रविवार को दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। कार्यक्रम में कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं की निंदा की गई थी।

भाजपा ने गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान इसे मुद्दा बनाकर ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोल दिया और उन पर "हिंदू विरोधी" होने का आरोप लगाया।

गौतम ने एक वीडियो संदेश में कहा, "14 अक्टूबर को अपराह्न 2 बजे, मैं डॉ. आंबेडकर को श्रद्धाजंलि देने के लिए अपने आवास 4/8 राज निवास मार्ग, सिविल लाइंस से 26, अलीपुर रोड, डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक तक मार्च निकालूंगा, जहां बाबा साहेब की मृत्यु हुई थी। मैं और मेरे समर्थक शपथ लेंगे कि हम तब तक आंबेडकर और (दलित नेता) कांशीराम के बताए रास्ते पर चलते रहेंगे... जब तक जातिवाद और छूआछूत खत्म नहीं हो जाता, जब तक हमारी बहनें सुरक्षित नहीं हो जातीं, जब तक मूंछे रखने, घोड़ी चढ़ने या मंदिर में प्रवेश करने पर हमारे भाइयों की हत्याएं बंद नहीं हो जातीं।"

पांच अक्टूबर के कार्यक्रम से हुए विवाद के कारण दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद, सोमवार को पुलिस ने गौतम से उनके आवास पर पूछताछ की थी।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह अपनी व्यक्तिगत हैसियत से इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे और इसका उनकी पार्टी या मंत्रालय से कोई लेना-देना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज