देश की खबरें | एमसीडी का नियंत्रण मिलने पर दिल्ली को सुंदर बना देंगे : केजरीवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का नियंत्रण मिलता है, तो वह राष्ट्रीय राजधानी को ‘सुंदर’ बना देंगे।
नयी दिल्ली, 16 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का नियंत्रण मिलता है, तो वह राष्ट्रीय राजधानी को ‘सुंदर’ बना देंगे।
उन्होंने एमसीडी के मौजूदा शासन पर शहर को "कूड़े के पहाड़ों" के शहर में तब्दील करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि नगर निकाय की 16 नई ‘लैंडफिल साइट’ (भराव स्थल) बनाने की योजना है।
वर्तमान में, ऐसे तीन स्थल- गाजीपुर, ओखला और भलस्वा- दिल्ली की सीमाओं पर स्थित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन लैंडफिल साइट के आस-पास रहने वाले लोग इन कूड़े के पहाड़ों से आने वाली बदबू और कई अन्य समस्याओं से परेशान हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उनका जीवन नारकीय हो गया है। हमने सुना है कि राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे 16 नये स्थल बनाने की योजना है।’’
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ आप सरकार दिल्ली को झीलों और उद्यानों के शहर के तौर पर विकसित कर रही है।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज दिल्ली को इसके शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिये जाना जाता है और ये लोग इसे कूड़े के पहाड़ों के शहर में तब्दील कर देना चाहते हैं। सरकार दिल्ली को तिरंगा, झीलों और उद्यानों का शहर बनाने की दिशा में काम कर रही है ।’’
उन्होंने कहा, अगर मौका मिलेगा, तो हमलोग राष्ट्रीय राजधानी को समयबद्ध तरीके से सुंदर बना देंगे।’’
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस विषय में समान विचार व्यक्त किये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

