एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीमारी के बावजूद करता रहूंगा काम: अनिल विज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑक्सीजन स्तर गिर जाने के बाद यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराये गये हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि वह ‘फाइलें’ निपटाते रहेंगे क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनकी बीमारी के चलते कोई काम रूके।

देश की खबरें | बीमारी के बावजूद करता रहूंगा काम: अनिल विज

चंडीगढ़, 25 अगस्त ऑक्सीजन स्तर गिर जाने के बाद यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराये गये हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि वह ‘फाइलें’ निपटाते रहेंगे क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनकी बीमारी के चलते कोई काम रूके।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ काम करना मेरा जुनून है और मैं नहीं चाहता कि मेरी बीमारी की वजह से कोई काम रूके।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ लोगों ने मेरा पी जी आई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान अपने दफ्तर की फाइलें को निपटाना ठीक नही लगा । मैं नहीं चाहता कि मेरी बीमारी की वजह से कोई भी काम रुके । फाइलें चलती है तो सरकार चलती है, फाइलों के रुक जाने से सरकार के कार्य पर फर्क पड़ता है । ’’

पिछले साल कोविड-19 से संक्रमित हुए विज ने कहा, ‘‘ कोरोना के बाद जब मै 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर था तब भी मैंने लगभग एक महीने अपने चंडीगढ़ कार्यालय में ऑक्सीजन का सिलेंडर लगाकर फाइलों को निकाला और दफ्तर के सारे काम किये । पीजीआई के डॉक्टर दिनरात मेहनत कर रहे हैं मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा ।’’

एक सरकारी बयान के अनुसार मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है और उनके कुछ परीक्षण कराये गये जिनके आधार पर डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।

शुक्रवार को विज जब अंबाला में अपने घर पर थे तब उनका ऑक्सीजन स्तर अचानक गिर गया था । डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी थी । उन्हें रविवार को पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया।

छठी बार विधायक बने विज स्वास्थ्य के चलते पहली बार राज्य विधानसभा के सत्र में शामिल नहीं हो सके। सत्र का मंगलवार को समापन हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).