एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | समर्थकों के साथ राकांपा (एसपी) में शामिल होऊंगा: भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हर्षवर्धन पाटिल अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार में शामिल होंगे। पाटिल ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

देश की खबरें | समर्थकों के साथ राकांपा (एसपी) में शामिल होऊंगा: भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल

पुणे, चार अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हर्षवर्धन पाटिल अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार में शामिल होंगे। पाटिल ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

एक दिन पहले हर्षवर्धन पाटिल ने मुंबई में पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी।

पाटिल ने बृहस्पतिवार को पवार से दक्षिण मुंबई में उनके ‘सिल्वर ओक’ आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के बाद उन्होंने दावा किया कि पवार ने उनसे उनकी पार्टी में शामिल होने और विधानसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

इंदापुर सीट से चार बार विधायक चुने जा चुके पाटिल एक बार फिर इंदापुर से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

इस सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा की गठबंधन सहयोगी राकांपा करती है, जो इस बार फिर से मौजूदा विधायक दत्तात्रय भरणे को मैदान में उतार सकती है।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पाटिल ने कहा, "मैंने अपने राजनीतिक रुख को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। हमने ढाई घंटे से अधिक समय तक विस्तृत चर्चा की, चूंकि इंदापुर सीट महायुति के मौजूदा विधायक (राकांपा के दत्तात्रेय भरणे) को दी जा रही है, इसलिए उन्होंने (फडणवीस) मुझे दूसरे विकल्प का आश्वासन दिया। हालांकि यह विकल्प मेरे लिए ठीक था, लेकिन यह मेरे समर्थकों और मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को स्वीकार्य नहीं होता।"

भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बैठक की और उनके साथ राकांपा (एसपी) में शामिल होने का फैसला किया है।

हर्षवर्धन पाटिल 1995-99 के दौरान शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में कृषि और विपणन राज्य मंत्री रहे। उन्होंने 1995 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता।

वह 1999 से 2014 तक कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार के दौरान मंत्री पद पर रह चुके हैं। वह 2009 में कांग्रेस में शामिल हुए और सहकारिता और संसदीय मामलों के मंत्री बनाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).