विदेश की खबरें | यूक्रेन को देंगे मिसाइल और रडार प्रणाली : जर्मनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.
बर्लिन, एक जून (एपी) जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज़ ने बुधवार को कहा कि उनका देश जल्द ही यूक्रेन को आधुनिक विमान रोधक मिसाइलों और रडार प्रणाली की आपूर्ति करेगा।
जर्मनी ने हथियारों की आपूर्ति की यह घोषणा ऐसे समय में की है जब यूक्रेन को रूस से बचाने में मदद करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करने को लेकर जर्मनी की आलोचना हो रही है।
शोल्ज़ ने सांसदों को बताया कि सरकार ने यूक्रेन को आधुनिक आईआरआईएस-टी मिसाइलें प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह मिसाइल जर्मनी ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर विकसित की हैं।
उन्होंने कहा कि जर्मनी दुश्मन के तोपखाने का पता लगाने में मदद करने के लिए यूक्रेन को रडार प्रणाली भी मुहैया कराएगा।
जर्मनी की ओर से हथियारों की आपूर्ति की यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब यूक्रेन की सेना डोनबास के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र को बचाने के लिए रूसी सेना के साथ युद्ध कर रही है।
रूसी सेना इस युद्ध में कुछ विफलताओं का सामना करने के बाद अब डोनबास के उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है, जहां मास्को समर्थित अलगाववादी सक्रिय नहीं हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)