देश की खबरें | चुनाव घोषणापत्र में किये सभी वादे पूरे करेंगे: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में किये गये सभी वादों को पूरा करेगी।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में किये गये सभी वादों को पूरा करेगी।

गुप्ता ने दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया और कहा कि इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में किये गए वादों को पूरा करेगी।

विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर एक चर्चा के दौरान गुप्ता ने आप पर कटाक्ष करते हुए उसे एक ‘‘धरना पार्टी’’ करार दिया, जो सत्ता से बाहर होने के बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए है।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारे शपथ लेने से पहले ही आतिशी और आप के अन्य विधायक बैनर लेकर सवाल कर रहे थे कि हम महिलाओं को 2,500 रुपये कब देंगे। वे हमसे सवाल तब कर रहे हैं, जब वे खुद पंजाब में इसी वादे को पूरा करने में विफल रहे। वे एक धरना पार्टी हैं - जब सत्ता में थे, तो वे विरोध प्रदर्शन पर बैठे, अब वे विपक्ष में हैं और वे अब भी वही कर रहे हैं।’’

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर मुख्यमंत्री कार्यालय से बी आर आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें कथित तौर पर हटाये जाने के खिलाफ उसके विरोध प्रदर्शन को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘वे सदन से बाहर जाने का बहाना चाहते थे, क्योंकि वे यहां पेश की गई कैग रिपोर्ट का सामना नहीं कर सकते थे।’’

गुप्ता ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर उनकी पार्टी के चुनावी नारे ‘‘भाई हो तो ऐसा, केजरीवाल जैसा’’ को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘वह एकमात्र भाई हैं जिन्होंने एक खरीदो, एक पाओ ऑफर के तहत मुफ्त शराब की बोतलें उपलब्ध करायीं।’’

उन्होंने दोहराया कि भाजपा की नवगठित सरकार विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

गुप्ता ने कहा, ‘‘हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक हम अपने संकल्प पत्र में किए गए सभी वादे पूरे नहीं कर लेते। आप द्वारा खजाना खाली छोड़े जाने के बावजूद, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली को वह शासन मिले, जिसकी वह हकदार है।’’

फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 26 साल से अधिक समय के अंतराल के बाद 70 में से 48 सीट जीतकर दिल्ली में सत्ता हासिल की, जबकि आप 22 सीट ही जीत पायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\