देश की खबरें | यदि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने तीन जुलाई तक गारंटी पूरी नहीं की, तो सत्याग्रह करूंगा: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सिद्धरमैया सरकार ने तीन जुलाई को राज्य विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले अपनी पांच गारंटी पूरी नहीं कीं तो उनकी पार्टी प्रदर्शन करेगी।

बेंगलुरु/तुमकुरु, 23 जून कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सिद्धरमैया सरकार ने तीन जुलाई को राज्य विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले अपनी पांच गारंटी पूरी नहीं कीं तो उनकी पार्टी प्रदर्शन करेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता येदियुरप्पा ने कहा कि अगर सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही तो उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन करेगी।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हमारे विधायक विधानसभा के अंदर प्रदर्शन करेंगे। हमारे पास 65 विधायक हैं, जो कोई छोटी संख्या नहीं है। विधानसभा के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पार्टी के वे नेता प्रदर्शन करेंगे जो चुनाव हार गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन, जिसमें वह भी भाग लेंगे, विधानसभा सत्र शुरू होने के दिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक और सत्र समाप्त होने तक चलेगा।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पांच गारंटी के नाम पर झूठे वादे कर सत्ता में आई है।

येदियुरप्पा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करने वाली शक्ति योजना के अलावा कोई अन्य योजना लागू नहीं की गई है। इसका मतलब है कि उन्होंने लोगों को धोखा दिया और पिछले दरवाजे से सत्ता में आए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज