देश की खबरें | दिशा सालियान के पिता ने जिनके नाम लिए हैं, क्या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा : भाजपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ गठबंधन के विधायकों ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा में दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया और जानना चाहा कि उसके पिता ने जिनके नाम लिए हैं, क्या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

मुंबई, 20 मार्च सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ गठबंधन के विधायकों ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा में दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया और जानना चाहा कि उसके पिता ने जिनके नाम लिए हैं, क्या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

सालियान के पिता ने मामले में उच्च न्यायालय का रुख किया है।

भाजपा विधायक अमीत साटम ने आज विधानसभा में यह मुद्दा उठाया।

इससे एक दिन पहले ही सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत के मामले की नये सिरे से जांच की मांग की थी।

साटम ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की आठ जून, 2020 को मृत्यु हो गई या उनकी हत्या की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने मौत को आत्महत्या करार दिया है, और आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। दिसंबर 2022 में एक एसआईटी का गठन किया गया था, लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। लेकिन सोशल मीडिया इस बारे में अटकलों से भरा है कि सालियान की मौत के समय क्या कोई पार्टी चल रही थी, क्या उसे मारा गया था।’’

साटम ने कहा, ‘‘सालियान के पिता ने मीडिया को बताया है कि उन्हें संदेह है कि उनकी बेटी का सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर दी गई। उन्होंने अदालत में एक याचिका दायर की है। पिछली एमवीए सरकार ने मामले को दबा दिया। तत्कालीन महापौर ने उनसे (सतीश सालियान) मुलाकात की, उन्हें गुमराह किया और कुछ न कहने के लिए उन पर दबाव डाला। उन्होंने (सतीश सालियान) कहा है कि पिछले एमवीए शासन के एक मंत्री की (मामले में) संलिप्तता थी। यह एक गंभीर आरोप है।’’

सतीश सालियान ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने जून 2020 में रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई अपनी बेटी की मौत की नये सिरे से जांच कराने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

सतीश ने कहा कि याचिका में उच्च न्यायालय से शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

मंत्री नितेश राणे ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के अनुसार, एक व्यक्ति जिसके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

राणे ने पूछा कि क्या ‘‘पूर्व मंत्री’’ को गिरफ्तार किया जाएगा।

शंभूराज देसाई ने राणे का समर्थन किया और कहा कि कानून आम आदमी और शक्तिशाली लोगों के लिए अलग नहीं हो सकता है।

दिशा सालियान की मौत आठ जून 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। इसके बाद शहर की पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के कहा कि एसआईटी जांच अभी भी जारी है, और सालियन के पिता ने राज्य सरकार को अपनी याचिका में पक्षकार बनाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अदालत के आदेशों के अनुसार कार्य करेंगे। जो लोग दोषी हैं, वे चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कानून सभी के लिए समान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी