एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने पर निर्णय लेंगे : भाजपा के हर्षवर्धन पाटिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र भाजपा के नेता हर्षवर्धन पाटिल ने शनिवार को कहा कि वह पुणे की बारामती तहसील में अपनी पारंपरिक इंदापुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर फैसला पितृ पक्ष खत्म होने के बाद करेंगे।

देश की खबरें | पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने पर निर्णय लेंगे : भाजपा के हर्षवर्धन पाटिल

बारामती, 28 सितंबर महाराष्ट्र भाजपा के नेता हर्षवर्धन पाटिल ने शनिवार को कहा कि वह पुणे की बारामती तहसील में अपनी पारंपरिक इंदापुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर फैसला पितृ पक्ष खत्म होने के बाद करेंगे।

पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि पाटिल चुनाव लड़ने के लिए संभवतः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हो सकते हैं।

पाटिल ने 1995, 1999, 2004 और 2009 के चुनाव में इंदापुर से निर्दलीय और कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, जबकि 2014 और 2019 में यह सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दत्तात्रेय भरणे ने जीती थी।

पाटिल 2019 के विधानसभा चुनाव में भरणे से 3,110 मतों के अंतर से हार गए थे।

भरणे अब राकांपा के अजित पवार गुट के साथ हैं, जो भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे के फार्मूले को हालांकि अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन संभावना है कि अगर पार्टियों को वे सीट मिलती हैं जिन पर उनके मौजूदा विधायक हैं तो इंदापुर सीट अजित पवार गुट को मिलेगी।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में पाटिल ने कहा, “पिछले कुछ दिनों से मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनता दरबार लगा रहा हूं। कई लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मैं इंदापुर से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ूं। चूंकि मैं लोकतंत्र में लोगों की राय को सर्वोच्च मानता हूं, इसलिए मुझे निर्णय लेना होगा।”

उन्होंने कहा, “पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की मांगों पर निर्णय लूंगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).