एजेंसी न्यूज

गलतियां सुधारेंगे, बंगाल के तालिबानीकरण के खिलाफ लड़ेंगे: बंगाल भाजपा प्रमुख मजुमदार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने ‘‘राज्य के तालिबानीकरण’’ से लड़ने का मंगलवार को संकल्प लिया और कहा कि पार्टी अपनी गलतियां सुधारेगी और आने वाले दिनों में विजयी बनकर उभरेगी.

गलतियां सुधारेंगे, बंगाल के तालिबानीकरण के खिलाफ लड़ेंगे: बंगाल भाजपा प्रमुख मजुमदार
बीजेपी (Photo Credits: PTI)

कोलकाता, 21 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल (West Bengal) इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने ‘‘राज्य के तालिबानीकरण’’ से लड़ने का मंगलवार को संकल्प लिया और कहा कि पार्टी अपनी गलतियां सुधारेगी और आने वाले दिनों में विजयी बनकर उभरेगी. बीते कुछ महीनों में लोगों के भाजपा छोड़ कर जाने के मामलों को अधिक महत्व देने से इनकार करते हुए मजूमदार ने कहा कि जिन लोगों की पार्टी की विचारधारा और उसके उद्देश्य के लिए प्रतिबद्धता है वे पार्टी कभी भी नहीं छोड़ेंगे. मजूमदार ने राज्य में पार्टी के मुख्यालय पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व एवं मेरे पूर्ववर्तियों के सहयोग से, राज्य के तालिबानीकरण के खिलाफ मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा.

हमारे लिए, भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी वास्तविक संपत्ति हैं. यदि हमने कोई गलती की है तो हम उसे सुधारेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग ऐसा सोचते हैं कि वे पार्टी छोड़कर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं, वे गलत हैं. भाजपा आने वाले दिनों में विजयी होकर उभरेगी. जिन लोगों की पार्टी की विचारधारा और उसके उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता है वे पार्टी कभी भी नहीं छोड़ेंगे.’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बालुरघाट से लोकसभा सदस्य सुकांता मजूमदार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष बनाया है. यह भी पढ़ें : पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में कई गरीब समर्थक पहलों पर हुई चर्चा

पार्टी में अंदरुनी मतभेद और नेताओं के पाला बदलकर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर जाने की पृष्ठभूमि में पार्टी ने दिलीप घोष की जगह मजूमदार को दी है. पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोष का कार्यकाल समाप्त होने में अभी करीब सवा साल का वक्त बचा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).