देश की खबरें | नर्सिंग घोटाले को लेकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे: मप्र कांग्रेस प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख जीतू पटवारी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी कथित नर्सिंग घोटाले को लेकर राज्य की भाजपा सरकार को घेरना जारी रखेगी और अदालत का रुख भी करेगी क्योंकि चार लाख से अधिक छात्रों का भविष्य खतरे में है।

भोपाल, छह जुलाई कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख जीतू पटवारी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी कथित नर्सिंग घोटाले को लेकर राज्य की भाजपा सरकार को घेरना जारी रखेगी और अदालत का रुख भी करेगी क्योंकि चार लाख से अधिक छात्रों का भविष्य खतरे में है।

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के एक दिन बाद उन्होंने यह टिप्पणी की है। बजट सत्र के दौरान कांग्रेस ने कथित घोटाले के संबंध में मंत्री विश्वास सारंग का इस्तीफा मांगा था। विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से 14 दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी।

पटवारी ने संवाददाताओं से कहा, “हम लड़ाई जारी रखेंगे। हम सबूत लेकर अदालत जाएंगे। हम सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मैं विधानसभा में घोटाले को आक्रामक तरीके से उठाने के लिए हमारे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायकों को बधाई देता हूं। हमने मंत्री (सारंग) के खिलाफ सबूत रखे लेकिन सत्तारूढ़ दल इसे स्वीकार करने से इनकार कर रहा है।”

पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली में विश्वास नहीं करती। उन्होंने पांच दिवसीय सत्र का हवाला देते हुए कहा कि यह "पिछले 20 वर्ष में मध्य प्रदेश में सबसे छोटा बजट सत्र" था।

उन्होंने कहा, "फीस भरने, परीक्षा पास करने आदि के बावजूद चार लाख छात्रों का भविष्य खतरे में है। इस भ्रष्ट सरकार ने उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है।"

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) राज्य में नर्सिंग कॉलेजों के कामकाज में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है, जिनमें कई ऐसे कॉलेज भी शामिल हैं जो केवल कागजों पर मौजूद हैं।

जांच एजेंसी ने 308 संस्थानों का निरीक्षण किया, जिसमें 169 को क्लीन चिट दे दी, जबकि 73 में बुनियादी ढांचे की कमी और 66 को अनुपयुक्त बताया।

पिछली भाजपा सरकार में ये कथित अनियमितताएं सामने आने के समय सारंग चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\