देश की खबरें | यदि पार्टी ने मंजूरी दी तो कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ूंगा: येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने सोमवार को कहा कि अगर केंद्रीय नेतृत्व ने मंजूरी दी तो वह 2023 का राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

कोप्पल (कर्नाटक), 25 जुलाई पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने सोमवार को कहा कि अगर केंद्रीय नेतृत्व ने मंजूरी दी तो वह 2023 का राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व उनकी उम्मीदवारी के संबंध में उचित समय पर निर्णय लेगा और येदियुरप्पा ने लोगों के दबाव में उन्हें चुनाव के लिए पारिवारिक गढ़ शिकारीपुरा से उम्मीदवार के रूप में घोषित किया लेकिन इसके लिए पार्टी की मंजूर जरूरी है।

विजयेंद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, "कोई भ्रम नहीं है, मेरे पिता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से बहुत घनिष्ठ संबंध है, इसलिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों के दबाव में उन्होंने एक घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी और इसका केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा।"

येदियुरप्पा के छोटे बेटे विजयेंद्र को पूर्व मुख्यमंत्री का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है।

विजयेंद्र ने कहा, "...अगर पार्टी ने मंजूरी दी, तो मैं चुनाव लड़ूंगा।"

येदियुरप्पा ने अपनी चुनावी राजनीति के अंत का संकेत देते हुए गत शुक्रवार को कहा था कि वह शिवमोगा जिले की अपनी शिकारीपुरा विधानसभा सीट खाली कर देंगे और विजयेंद्र वहां से चुनाव लड़ेंगे।

लिंगायत नेता ने हालांकि शनिवार को स्पष्ट किया कि केवल पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही चुनाव लड़ने के लिए टिकट पर फैसला कर सकता है।

स्पष्टीकरण उस दिन आया जब मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने येदियुरप्पा से उनके आवास पर मुलाकात की।

यह पूछे जाने पर कि क्या दशकों तक मेहनत कर राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने वाले येदियुरप्पा जैसे नेता को अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजनीतिक उत्तराधिकारी चुनने की स्वतंत्रता नहीं है, विजयेंद्र ने कहा, "यह भाजपा है, एक राष्ट्रीय पार्टी है और इस पार्टी में उत्तराधिकारी का कोई सवाल ही नहीं है।"

पार्टी के भीतर एक वर्ग को लगता है कि यह येदियुरप्पा द्वारा विजयेंद्र के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने का एक प्रयास हो सकता है। हाल ही में वह अपने बेटे के लिए विधान परिषद का टिकट पाने में विफल रहे थे।

विजयेंद्र को जुलाई 2020 में पार्टी उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले, उन्हें भाजपा की युवा इकाई के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट