देश की खबरें | क्या कांग्रेस सिद्धू के खिलाफ अमरिंदर के अत्यधिक गंभीर आरोप का संज्ञान लेगी : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के राष्ट्रविरोधी होने संबंधी राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आरोपों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि अमरिंदर ने जो मुद्दा उठाया है, उससे देश जूझ रहा है तथा कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या वह आरोपों का संज्ञान लेगी और कार्रवाई करेगी।

नयी दिल्ली,19 सितंबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के राष्ट्रविरोधी होने संबंधी राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आरोपों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि अमरिंदर ने जो मुद्दा उठाया है, उससे देश जूझ रहा है तथा कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या वह आरोपों का संज्ञान लेगी और कार्रवाई करेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने अमरिंदर के आरोपों को ‘‘अत्यधिक गंभीर’’ बताया और सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा इसके दो अन्य मुख्य नेताओं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुप्पी क्यों साध रखी है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी के प्रदेश प्रमुख के खिलाफ इस तरह के अत्यधिक गंभीर आरोप लगाए गए हैं और कांग्रेस चुप है। इसका क्या मतलब है? हम मांग करते हैं कि कांग्रेस को बोलना चाहिए और अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।’’

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘हम पूछना चाहते हैं कि क्या कांग्रेस इस तरह के गंभीर आरोपों का संज्ञान लेगी और कार्रवाई करेगी। ’’

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद सिंह ने शनिवार को सिद्धू पर प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ और ‘‘खतरनाक’’ करार दिया था।

पड़ोसी देश की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बारे में सिद्धू द्वारा की गई सराहना और उनके द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गले लगाए जाने के संदर्भ में अमरिंदर ने यह बात कही थी।

जावड़ेकर ने कहा कि देश ने इसे देखा है और इस मुद्दे से जूझ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू