एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अगले हफ्ते से फिर चुनाव प्रचार करूंगा : बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनके चुनावी दौड़ से बाहर होने की डेमोक्रेटिक पार्टी में बढ़ती मांग के बीच कहा कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे और अगले सप्ताह से प्रचार अभियान फिर शुरू करेंगे।

विदेश की खबरें | अगले हफ्ते से फिर चुनाव प्रचार करूंगा : बाइडन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 20 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनके चुनावी दौड़ से बाहर होने की डेमोक्रेटिक पार्टी में बढ़ती मांग के बीच कहा कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे और अगले सप्ताह से प्रचार अभियान फिर शुरू करेंगे।

बाइडन कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। कुछ दिन पहले ही उनमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसके बाद से वह डेलावेयर स्थित अपने आवास पर पृथकवास में हैं।

बाइडन की ओर से शुक्रवार को उनके प्रचार अभियान दल ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप भविष्य को लेकर जो खतरनाक दृष्टिकोण रखते हैं, हम अमेरिकी वैसे नहीं हैं। एक पार्टी और एक देश के रूप में हम उन्हें चुनाव में हरा सकते हैं और हराएंगे।’’

इस बयान के एक दिन पहले ही मिलवाउकी में ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ में ट्रंप को औपचारिक रूप पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

बाइडन ने कहा, ‘‘मैं अगले हफ्ते फिर से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि डोनाल्ड ट्रंप के प्रोजेक्ट-2025 एजेंडे के जो खतरे हैं, उनके प्रति लोगों को आगाह कर सकूं। साथ ही अमेरिका के बारे में मेरा जो दृष्टिकोण है, उसे जनता के साथ साझा कर सकूं...।’’

राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार रात ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ में ट्रंप के भाषण की आलोचना भी की।

बाइडन ने ट्रंप के भाषण का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘90 मिनट से अधिक समय तक वह केवल अपना दुखड़ा रोते रहे। उनके पास हमें एकजुट करने की कोई योजना नहीं है, कामकाजी लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की कोई योजना नहीं है।’’

डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों की राय इस संबंध में बंटी हुई है कि बाइडन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को हराने में सक्षम हैं या नहीं। शुक्रवार को कम से कम 10 सदस्यों ने बाइडन से इस्तीफा देने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).