एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पांच जून को पूरे देश में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे : चढूनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसानों के नेता और संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य गुरनाम सिंह चढूनी ने नए कृषि कानूनों को ‘काला कानून’ बताते हुए बुधवार को कहा कि पांच जून का उनके एक साल पूरे होंगे और उस दिन देश भर में इन कानूनों की प्रतियां जलायी जाएगी।

देश की खबरें | पांच जून को पूरे देश में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे : चढूनी
Corona

जींद (हरियाणा), दो जून किसानों के नेता और संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य गुरनाम सिंह चढूनी ने नए कृषि कानूनों को ‘काला कानून’ बताते हुए बुधवार को कहा कि पांच जून का उनके एक साल पूरे होंगे और उस दिन देश भर में इन कानूनों की प्रतियां जलायी जाएगी।

वह यहां पालवां गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

चढूनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा, जजपा के नेता अगर किसी कार्यक्रम में आते है तो उनका विरोध जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि पांच जून को पूरे देश में किसान भाजपा एवं उसके सहयोग दलों के नेताओं के घरों के आगे इन ‘काले कानूनों’ की प्रतियां जलाएंगे।

चढूनी ने इस दौरान टोहाना के जजपा विधायक देवेंद्र बबली पर भी निशाना साधा और उनके कथित बयान को लेकर उनकी आलोचना की।

इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित अन्य कई नेता बृहस्पतिवार को यहां उझाना व बदोवाल टोल प्लाजा पर पहुंच सकते हैं। किसान नेता होशियार सिंह ने कहा कि लगभग 100 स्वयंसेवकों को कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।

उधर टोहाना में किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को रद्द करने की मांग को लेकर गांव गतौली बस अड्डे पर भाकियू चढूनी ग्रुप के किसानों ने जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया। टोहाना में जजपा विधायक के घेराव को लेकर कई किसान नेताओं पर मामले दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).