देश की खबरें | ओडिशा के गंजम जिले में कुएं से सुरक्षित निकाली गई जंगली बिल्ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजम जिले के एक गांव में वन विभाग के अधिकारियों ने कुएं से जंगली बिल्ली को सुरक्षित निकाला।

बेरहामपुर, 10 जुलाई ओडिशा के गंजम जिले के एक गांव में वन विभाग के अधिकारियों ने कुएं से जंगली बिल्ली को सुरक्षित निकाला।

विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दिगापाहंडी वन क्षेत्र में आनंगपुर में 15 फुट गहरे खुले कुएं में यह लुप्तप्राय जन्तु गिर गया था।

वन क्षेत्र के अधिकारी कान्हू चरन पटनायक ने कहा, “स्थानीय लोगों को लगा कि यह तेंदुए का बच्चा है लेकिन सत्यापन के बाद पता चला कि यह एक वयस्क जंगली बिल्ली है।”

उन्होंने बताया कि जन्तु को सुरक्षित निकाल लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा, “स्वस्थ होने के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।”

रात में निकलने वाला यह जन्तु आद्रभूमि में पाया जाता है और ज्यादातर मछलियां खाता है इसलिए इन बिल्लियों को ‘फिशिंग कैट’ कहा जाता है।

वन्यजीव कार्यकर्ता बिश्वजीत मोहंती ने कहा कि सिकुड़ती आद्र भूमियों ने इन बिल्लियों को इंसानी इलाकों में आ जाने पर मजबूर कर दिया है और वे तालाबों में मछलियों और अन्य जीवों का शिकार करती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड