देश की खबरें | पत्नी के परिवार ने कहा वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी : थरुर का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता शशि थरुर ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष दावा किया कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के परिवार और मित्रों का अभी भी कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी।

नयी दिल्ली, 26 मार्च कांग्रेस नेता शशि थरुर ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष दावा किया कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के परिवार और मित्रों का अभी भी कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी।

थरुर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पहवा ने कहा कि अगर उन्होंने आत्महत्या नहीं की है तो फिर आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई मामला नहीं बनता है, ऐसे में मुकदमे का निपटारा कर देना चाहिए।

यह दलीलें विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल की अदालत में आरोप तय करने के लिए हो रही बहस के दौरान दी गईं।

पहवा ने कहा, ‘‘उनके रिश्तेदारों और बेटे का कहना है कि वह साहसी महिला थीं और उनकी मौत आत्महत्या नहीं हो सकती है। अगर उन्होंने आत्महत्या नहीं की है तो फिर आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई मामला कैसे बन सकता है।’’

उन्होंने कहा कि अभियोजन यह साबित करने में असफल रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है।

अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए नौ अप्रैल की तारीख तय की है।

उन्होंने पहले कहा था कि पोस्टमॉर्टम और अन्य मेडिकल रिकॉर्ड से पहले ही तय हो चुका है कि यह आत्महत्या या हत्या का मामला नहीं है।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि किसी भी गवाह ने उनके (थरुर) खिलाफ दहेज, प्रताड़ना या क्रूरता का आरोप नहीं लगाया है।

पुष्कर का शव 17 जनवरी, 2014 की रात को दिल्ली के एक लक्जरी होटल के कमरे से मिला था। थरुर दंपति उस दौरान होटल में रह रहा था क्योंकि उनके सरकारी बंगले में मरम्मत का काम चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज