एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की हत्या

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला का शव एक ट्रक में चालक के केबिन में मिला।

पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रदीप (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो हरियाणा में हांसी के उमरा गांव का निवासी है और ट्रक चालक है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "शनिवार को एक ट्रक के केबिन के अंदर एक शव के बारे में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे खून से लथपथ एक शव केबिन में मिला। मृतक महिला बिहार के पटना की थी।"

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रदीप ने 11 नवंबर को नवी मुंबई से अकेले ही ट्रक से यात्रा शुरू की और 13 नवंबर की रात को दिल्ली पहुंचा तथा 14 नवंबर को अपनी पत्नी को भी साथ चलने के लिए बुलाया।

पुलिस ने कहा कि प्रदीप ने 19 या 20 नवंबर की रात को ट्रक के अंदर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).