एजेंसी न्यूज

Agra Shocker: शराब पीने का आदी था और रोज करता था मारपीट- पत्नी ने तंग आकर करंट लगाकर पति की हत्या की

आगरा में एक महिला ने अपने पति की कथित रूप से करंट लगाकर हत्या कर दी और शव को दो दिन तक घर में बंद रखा, बाद में दुर्गंध आने पर खुद थाने पहुंचकर उसने पुलिस को कत्ल की जानकारी दी.

Agra Shocker: शराब पीने का आदी था और रोज करता था मारपीट- पत्नी ने तंग आकर करंट लगाकर पति की हत्या की
(Photo : X)

आगरा (उप्र), 19 दिसंबर : आगरा में एक महिला ने अपने पति की कथित रूप से करंट लगाकर हत्या कर दी और शव को दो दिन तक घर में बंद रखा, बाद में दुर्गंध आने पर खुद थाने पहुंचकर उसने पुलिस को कत्ल की जानकारी दी. सदर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान नीरज के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि नगला काछियान में नीरज कुशवाहा अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था. वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था.

पुलिस ने आरोपी महिला के हवाले से बताया कि नीरज शराब पीने का आदी था और प्रीति को रोज परेशान करता था जिससे तंग आकर उसने अपने पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया. अधिकारी ने बताया कि करंट लगने से नीरज की मौत हो गई और महिला ने दो दिन तक शव को कमरे में बंद रखा. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Rains Update: तमिलनाडु के कई जिलों में अगले तीन घंटों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, IMD का अलर्ट,

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह शव से दुर्गंध आने लगी तो प्रीति ने कमरे को ताला लगाया और चाबी लेकर थाने पहुंच गई जहां उसने बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है. इस संबंध में थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और प्रीति कुशवाहा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्या की वजह घरेलू कलह बताया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 01:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).