उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी ने शराब पीने के आदि पति की हत्या की
उत्तर प्रदेश के आगरा के खेरागढ़ के थाना बसई जगनेर के गांव गुगावंद में शुक्रवार की रात शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर पति को घायल कर दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी . पुलिस ने इसकी जानकारी दी .
आगरा, 15 मई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा के खेरागढ़ के थाना बसई जगनेर के गांव गुगावंद में शुक्रवार की रात शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर पति को घायल कर दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी . पुलिस ने इसकी जानकारी दी . पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान देवेंद्र (35) के रूप में की गयी है . उन्होंने बताया कि कल रात वह शराब पी कर घर आया .उन्होंने बताया कि इस पर पत्नी गिरजा देवी ने उसे खरी-खोटी सुनायी .
उन्होंने बताया कि इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया, पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से वार कर दिया . पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी पत्नी की तलाश जारी है . उन्होंने बताया कि पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है . यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा, मनसे को चेताया: शातिर राजनीति बंद करो, वरना बख्शा नहीं जाएगा
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में, सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान महेश (32) के रूप में की गयी है . पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

