एजेंसी न्यूज

Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के सांगली में शादी के 15 दिन बाद 53 साल के पति की हत्या के आरोप में 27 साल की पत्नी गिरफ्तार, शारीरिक संबंध बनाने चलते हुयी हत्या

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सनसनीखेज खुलासे के बीच महाराष्ट्र के सांगली में 27 वर्षीय महिला द्वारा शादी के महज 15 दिन बाद ही कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है जब महिला का पति अनिल लोखंडे (53) उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था जिसके बाद महिला ने उस पर हमला कर दिया.

Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के सांगली में शादी के 15 दिन बाद 53 साल के पति की हत्या के आरोप में 27 साल की पत्नी गिरफ्तार, शारीरिक संबंध बनाने चलते हुयी हत्या
(Photo : AI)

सांगली, 12 जून : इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सनसनीखेज खुलासे के बीच महाराष्ट्र के सांगली में 27 वर्षीय महिला द्वारा शादी के महज 15 दिन बाद ही कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है जब महिला का पति अनिल लोखंडे (53) उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था जिसके बाद महिला ने उस पर हमला कर दिया.

उसने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांगली जिले में कुपवाड तहसील के रहने वाले लोखंडे की यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोखंडे और उनकी पत्नी राधिका के बीच तीखी नोकझोंक हुई. यह भी पढ़ें : इश्क, साजिश और कत्ल… त्रिपुरा में लव ट्रायंगल में बेरहमी से हत्या, आइसक्रीम फ्रीजर में मिली युवक की लाश

कुपवाड एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस बात से नाराज राधिका ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह सो रहा था.’’ उन्होंने बताया कि बाद में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).