एजेंसी न्यूज

Jaipur Shocker: पत्नी व चाची की हथौड़ा मारकर हत्या की, खुद भी फंदे पर लटका

जयपुर के करधनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी और चाची की कथित तौर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि युवक ने बाद में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Jaipur Shocker: पत्नी व चाची की हथौड़ा मारकर हत्या की, खुद भी फंदे पर लटका
Representational Image | Pixabay

जयपुर, 1 अप्रैल : जयपुर के करधनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी और चाची की कथित तौर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि युवक ने बाद में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार घटना सोमवार शाम की है जब पंकज कुमावत (36) ने अपनी पत्नी सुनीता (33) पर हथौड़े से वार किया.

उसने अपने बेटे यांश (9) पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया. जब उसकी चाची मधु (55), सुनीता को बचाने आई तो उसने उसके सिर पर भी वार किया. पुलिस के अनुसार, सुनीता और मधु की मौके पर ही मौत हो गई. यांश और उसका चचेरा भाई हिमांक घर से बाहर निकले और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पंकज के परिजनों को बुलाया. इस बीच पंकज ने अपना कमरा बंद कर लिया और फांसी लगा ली. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने बरेली में 933 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

करधनी के थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आटो चालक पंकज आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परेशान था. मामले की आगे जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).