देश की खबरें | औरंगाबाद में कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिये विशेष अधिकारी क्यों नहीं नियुक्त किये गये: सांसद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने शनिवार को शिवसेना नीत राज्य सरकार से सवाल किया कि उसने शहर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की निगरानी के लिए विशेष अधिकारी क्यों नियुक्त नहीं किया।
औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 27 जून महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने शनिवार को शिवसेना नीत राज्य सरकार से सवाल किया कि उसने शहर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की निगरानी के लिए विशेष अधिकारी क्यों नियुक्त नहीं किया।
एआईएमआईएम के नेता जलील ने बताया कि राज्य के अन्य शहर पुणे में ऐसे अधिकारी नियुक्त किये गये, जहां बड़ी संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आये थे।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चुनाव के दौरान शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वह औरंगबाद पर विशेष ध्यान देंगे। बाद में यह जिम्मेदारी शिवसेना नेता और मंत्री आदित्य ठाकरे के ऊपर डाल दी गयी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ अब, कोई यह भी यह देखने नहीं आया कि यहां स्थिति क्या है? मैं उनका (मुख्यमंत्री का) सम्मान करता हूं लेकिन प्रश्न अब भी वही है...यदि वरिष्ठ अधिकारी पुणे में स्थिति नियंत्रित करने के लिए तैनात किये गये, तो औरंगाबाद में ऐसा क्यों नहीं किया गया।’’
यह भी पढ़े | भारत चीन तनाव पर शरद पवार बोले- 1962 याद रखें, राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति ठीक नहीं.
सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए कहा जा रहा है।
इस संबंध में संपर्क करने पर अस्पताल के डीन डॉ. कनान येलीकार ने कहा कि एक समिति इसकी जांच करेगी और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,522 हो गये, स जबकि अब तक 234 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)