देश की खबरें | इतने नकारात्मक क्यों हैं : ‘इंडिया’ को लेकर प्रधानमंत्री के तंज पर तृणमूल का सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्ष के 26 दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस ने सवाल किया कि आखिल वह इतने नकारात्मक क्यों हैं?

नयी दिल्ली, 27 जुलाई विपक्ष के 26 दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस ने सवाल किया कि आखिल वह इतने नकारात्मक क्यों हैं?

राजस्थान में आज दिन में एक रैली में प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवेलपमेंट इनक्लूसिव एलायंस) पर निशाना साधते हुए ईस्ट इंडिया कंपनी और सिमी (स्टुडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) का नाम लेकर लोगों को यह बताने का प्रयास किया कि वे दिग्भ्रमित ना हों।

प्रधानमंत्री द्वारा इस आलोचना पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री इतने ‘नकारात्मक क्यों हो रहे हैं’।

ओ’ब्रायन ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हैलो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी! आप फिर ऐसा कर रहे हैं। हमारे नये नाम पर निशाना साध रहे हैं। इंडिया, जीतेगा भारत। क्या हुआ? आप इतने नकारात्मक क्यों हो रहे हैं? हम आपको एकदम वहीं ले आए हैं, जहां हम आपको लाना चाहते थे। प्रतिक्रिया दें। नकारात्मक रहें। और हम अपनी बात रखते रहेंगे। इंडिया, जीतेगा भारत।’’

प्रधानमंत्री ने राजस्थान में अपने टिप्पणी में कहा था, ‘‘पहले भी ‘इंडिया’ के नाम के पीछे अपने पाप को छुपाने का प्रयास किया गया है। इंडिया नाम तो ईस्ट इंडिया कंपनी में भी था। लेकिन वहां इंडिया नाम अपनी भारत भक्ति दिखाने के लिए नहीं बल्कि भारत को लूटने के इरादे से लगाया गया था। कांग्रेस के शासनकाल में सिमी यानी स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया बना था, जिसने पाबंदी लगने के बाद अपना नाम बदलकर पीएफआई कर लिया। नाम में इंडिया था लेकिन मिशन, इंडिया को आतंकी हमलों से बर्बाद करने का था।’’

ओ’ब्रायन ने संसद में भारत के विदेशी संबंधों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान को लेकर उन पर तंज कसा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर के लोगों की तकलीफों से ज्यादा जरूरी पर्यटन है।

‘भारत की विदेशी नीति में ताजा विकास’ पर संसद के दोनों सदनों में दिए गए अपने बयान में जयशंकर ने कहा कि जी20 की भारत की अध्यक्षता ने देश की विदेश नीति को सक्रिय बनाने और ‘आत्मनिर्भर व विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्प्रेरक का काम किया है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता व राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता ओ’ब्रायन ने कहा, ‘‘संसद में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्री ने विदेश नीति पर 30 मिनट लंबा भाषण पढ़ा। सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं। मोदी के लिए मणिपुर में तकलीफ झेल रहे लोगों के मुकाबले पर्यटन ज्यादा जरूरी है।’’

संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में जयशंकर ने अपने भाषण में व्यवधान डालने को लेकर विपक्षी दलों के नये गठबंधन की आलोचना की और कहा, वे ‘इंडिया’ होने का दावा करते हैं लेकिन वे लोग ‘इंडिया’ के राष्ट्र हित के बारे में सुनने को तैयार नहीं है, ऐसे में ‘‘वे किस प्रकार का इंडिया हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\