देश की खबरें | भारतीय सेना के बजाय चीन का समर्थन क्यों कर रहे हैं प्रधानमंत्री : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान को लेकर मंगलवार को उन पर सेना के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रधानमंत्री भारतीय सेना के बजाय चीन का समर्थन क्यों कर रहे हैं ?

नयी दिल्ली, 23 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान को लेकर मंगलवार को उन पर सेना के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रधानमंत्री भारतीय सेना के बजाय चीन का समर्थन क्यों कर रहे हैं ?

उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाए।

यह भी पढ़े | IRCTC: रेलवे ने 14 अप्रैल को या उसके पहले बुक सभी टिकटें रद्द की, रिफंड होंगे पूरे पैसे.

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘चीन ने हमारी जमीन ले ली। भारत इसे वापस लेने के लिए बातचीत कर रहा है। चीन कह रहा है कि यह (उसके कब्जे वाली) भारतीय जमीन नहीं है। प्रधानमंत्री ने चीन के दावे का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ प्रधानमंत्री हमारी सेना के बजाय चीन का समर्थन क्यों कर रहे हैं ?’’

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 3947 नए मरीज पाए गए, 68 की मौत: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पहले गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में आरोप लगाया, ‘‘चीन ने बड़ी ढिठाई से हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। प्रधानमंत्री ने चीन के इस रुख को स्वीकार करके हमारे रुख को नष्ट कर दिया और हमारी सेना के साथ विश्वासघात किया कि कोई भारतीय क्षेत्र उनके कब्जे में नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चीन को हमारी भूमि पर कब्जा करके निकल जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ किया जाना चाहिए कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाए।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ चीन की इस हरकत का एक कारण हमारी विदेश नीति की पूरी तरह नाकामी है। प्रधानमंत्री ने कूटनीति के स्थापित संस्थागत ढांचे को ध्वस्त कर दिया। कभी पड़ोसियों के साथ मित्रवत रहे संबंध अब तनाव में हैं। अपने साझेदार देशों के साथ हमारे संबंध बाधित हो गये हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिका और अन्य देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए और साथ ही अपने पुराने मित्रों के साथ अच्छे रिश्ते बरकरार रखने चाहिए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन संघर्ष के विषय पर गत शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि न कोई हमारे क्षेत्र में घुसा और न ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्जा किया है।

उनके इस बयान को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को कहा था कि सर्वदलीय बैठक में मोदी की टिप्पणियों की कुछ हलकों में ‘‘शरारतपूर्ण व्याख्या’’ की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट