एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | किसी मंत्री ने संघर्ष विराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली: डिंपल यादव

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के किसी मंत्री ने या सरकार के आधिकारिक ‘सोशल मीडिया हैंडल’ से संघर्ष विराम की घोषणा क्यों नहीं की गई और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से देशवासियों को इसकी सूचना क्यों मिली।

ताजा खबरें | किसी मंत्री ने संघर्ष विराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली: डिंपल यादव

नयी दिल्ली, 29 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के किसी मंत्री ने या सरकार के आधिकारिक ‘सोशल मीडिया हैंडल’ से संघर्ष विराम की घोषणा क्यों नहीं की गई और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से देशवासियों को इसकी सूचना क्यों मिली।

सपा सांसद ने कहा कि कश्मीर में सब कुछ ‘नॉर्मल’ रहने का सरकार का दावा और राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर हालात सामान्य बताया जाना भी पहलगाम हमले का एक कारण था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं (केंद्र) सरकार से पूछना चाहूंगी कि आपके या हमारे परिवार का कोई भी सदस्य कश्मीर घाटी में घूमने जाता, तो क्या आप बिना सुरक्षा के उन्हें भेज देते?’’

सपा सांसद ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कहने पर ही पर्यटक इस भरोसे और विश्वास के साथ कश्मीर जा रहे थे कि वे सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब हमारा पलड़ा भारी दिख रहा था, तो संघर्ष विराम की घोषणा की गई...यह किसने की? देश के किसी भी मंत्री ने या भारत (सरकार) के आधिकारिक हैंडल से क्यों नहीं किया गया। देशवासियों को अमेरिका के राष्ट्रपति (ट्रंप) से यह सूचना क्यों मिली? कहीं न कहीं भारत की विदेश नीति पूरी तरह से विफल हो गई।’’

सपा सांसद ने कहा कि देश-विदेश में ‘‘विश्व गुरु’’ का जो माहौल बनाया जा रहा है वह भी कहीं न कहीं पूरी तरह नाकाम हो गया है।

उन्होंने यह भी जानना चाहा कि सरकार को यह बताने में क्या दिक्कत है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने लड़ाकू विमान गिरे और ये क्यों गिरे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).