एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | कांग्रेस, सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों में महिला उत्पीड़न पर चुप क्यों हैं प्रियंका: अनुराग ठाकुर

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर आरोप लगाया कि वह अपनी पार्टी और उसके सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चुप हैं।

ताजा खबरें | कांग्रेस, सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों में महिला उत्पीड़न पर चुप क्यों हैं प्रियंका: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर (हिप्र), 28 मई केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर आरोप लगाया कि वह अपनी पार्टी और उसके सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चुप हैं।

ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कई चुनावी सभाओं के दौरान कहा कि ''मैं लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं'' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को बंगाल के संदेशखालि में माताओं और बहनों पर हो रहे अत्याचार नजर नहीं आते।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनकी "वोट बैंक की राजनीति" है, जिससे उन्हें दिल्ली में अपने सहयोगियों द्वारा एक महिला सांसद का उत्पीड़न किया जाना नजर नहीं आया।

ठाकुर राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर कथित हमले का जिक्र कर रहे थे।

भाजपा नेता ने कहा, "उन्हें (प्रियंका) अपना नारा बदलकर 'मैं लड़की हूं, लेकिन मैं लड़ नहीं सकती' कर देना चाहिए।"

हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रियंका अपनी पार्टी के पुराने वादों को पूरा किए बिना लोगों को धोखा देने के लिए हिमाचल आई हैं।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस और उसके नेताओं की विडंबना यह है कि आजादी के 75 साल बाद भी वे सोचते हैं कि जनता को गुमराह किया जा सकता है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).