देश की खबरें | माणिकराव कोकाटे का समर्थन क्यों कर रहे हैं फडणवीस : सपकाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने आलोचनाओं का सामना कर रहे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री माणिकराव कोकाटे के मुद्दे पर मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या कोकाटे को मंत्री पद से हटाने का साहस फडणवीस के पास नहीं है।
मुंबई, 22 जुलाई कांग्रेस ने आलोचनाओं का सामना कर रहे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री माणिकराव कोकाटे के मुद्दे पर मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या कोकाटे को मंत्री पद से हटाने का साहस फडणवीस के पास नहीं है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने रविवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया था जिसमें कृषि मंत्री कोकाटे विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन ‘रमी’ खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही राजनीतिक बवाल मच गया। कोकाटे ने विपक्ष के इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
कोकाटे मंगलवार को एक और विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने किसानों पर अपनी पूर्व की टिप्पणी को स्पष्ट करने का प्रयास करते हुए सरकार को “भिखारी” बता दिया।
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने जानना चाहा कि क्या फडणवीस में कोकाटे को उनकी असंवेदनशील टिप्पणी के लिए मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का साहस नहीं है।
सपकाल ने एक बयान में कहा, “अगर मंत्री खुद कहें कि 'सरकार भिखारी है' तो यह असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है।”
कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा और संस्कृति बहुत समृद्ध है, लेकिन क्या फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने उस विरासत को बर्बाद करने का बीड़ा उठा लिया है? फडणवीस के मंत्रिमंडल के मंत्री दुर्लभ नमूनों का संग्रह प्रतीत होते हैं। कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार को 'भिखारी' कहकर उन्होंने घोर असंवेदनशीलता दिखाई है।’’
विपक्षी पार्टी के नेता ने कोकाटे को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
सपकाल ने सवाल किया, ‘‘कोकाटे जैसे मंत्री को एक मिनट भी पद पर नहीं रखा जाना चाहिए। फिर मुख्यमंत्री उनका समर्थन क्यों कर रहे हैं? क्या फडणवीस में कोकाटे को बर्खास्त करने की हिम्मत नहीं है?’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

