देश की खबरें | जहां जहां कांग्रेस आती है वहां आतंकी, दबंग और दंगाइयों के हौसले क्यों बढ़ते हैं: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जहां-जहां कांग्रेस आती है वहां आतंकी, दबंग और दंगाइयों के हौसले क्यों बढ़ते हैं ।

जयपुर, 15 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जहां-जहां कांग्रेस आती है वहां आतंकी, दबंग और दंगाइयों के हौसले क्यों बढ़ते हैं ।

मोदी ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल विधायक व मंत्री चुनने के लिए नहीं बल्कि राज्य में कानून व्यवस्था की वापसी के लिए है।

राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। मोदी बाड़मेर के बायतू में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, 'राजस्थान में आतंकवाद समर्थक ऐसे नारे लग रहे हैं जिसकी किसी ने कभी कल्पना तक नहीं की थी। आप सोचिए जहां-जहां कांग्रेस आती है वहां आतंकी, दबंग और दंगाई ... इनके हौसले क्यों बढ़ते हैं? इसका जवाब है—कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस राजस्थान को उस दिशा में ले जा रही है जहां राजस्थान की संस्कृति ही, परम्परा ही खतरे में पड़ जाएगी। राजस्थान की संस्कृति की रक्षा के लिए राजस्थान में भाजपा जरूरी है।'

मोदी ने कहा, 'जब मुख्यमंत्री अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ एक ही काम करते रहे... कुर्सी कैसे बचे। पांच साल वो कुर्सी बचने में लगे रहे। जब दिल्ली दरबार राजस्थान में अपने ही नेता की कुर्सी गिराने में जुटा रहेगा तो गली-गली गांव-गांव में ऐसी ही अराजकता फैलेगी जैसी राजस्थान में फैल रही है।'

पेपल लीक प्रकरण को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने राजस्थान के नौजवानों को पूरी तरह से पेपर लीक माफिया के हवाले छोड़ दिया। राजस्थान में परीक्षा हो और पेपर लीक न हो, ये असंभव सा हो गया। पेपर लीक माफिया के तार सीधे सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से ज़ुड़े हैं।'

भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए मोदी ने कहा, 'ये चुनाव सिर्फ विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं है ये चुनाव राजस्थान में कानून व्यवस्था की की वापसी के लिए है। भाजपा सरकार की वापसी के लिए है।'

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी