देश की खबरें | पुलवामा हमले पर पाकस्तिान के मंत्री की स्वीकारोक्ति के बाद कांग्रेस मौन क्यों : राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रश्न किया कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की पड़ोसी देश के मंत्री की स्वीकारोक्ति के बाद कांग्रेस मौन क्यों है और उसके नेताओं की बोलती क्यों बंद है?

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पीरपैंती (भागलपुर), 30 अक्टूबर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रश्न किया कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की पड़ोसी देश के मंत्री की स्वीकारोक्ति के बाद कांग्रेस मौन क्यों है और उसके नेताओं की बोलती क्यों बंद है?

पीरपैंती के प्रगति मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘पुलवामा हमले पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में एक मंत्री ने बयान देकर वास्तविकता को उजागर कर दिया है। पाकिस्तान ने यह स्वीकार कर लिया है कि पुलवामा में हमला उसने ही कराया था। जबकि पूर्व में वह कहा करता था कि पुलवामा हमले में उसका हाथ नहीं था।’’

यह भी पढ़े | Central Banks Sell Gold For First Time In a Decade: केंद्रीय बैंक एक दशक में पहली बार बेच रहे हैं सोना.

उन्होंने कहा कि पुलवामा में जब आतंकवादियों ने हमला किया था और हमारे जवान शहीद हुए थे तब कांग्रेस के लोग हमारी नियत पर सवाल उठा रहे थे।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘अब जब पाकिस्तान के मंत्री ने नेशनल असेंबली में बयान देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पुलवामा हमला में पाकिस्तान का हाथ रहा था तो अब कांग्रेस के लोगों की बोलती बंद है तथा (वे) मौन क्यों हैं?’’

यह भी पढ़े | गुजरात: पीएम मोदी के हाथों नर्मदा जिले के केवड़िया में सरदार पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन हुआ : 30 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि देश के विरोधी दल के लोग परोक्ष रूप से पाकिस्तान को ताकत देने का काम कर रहे थे किंतु वे अब चुप हैं।

सिंह ने आरोप लगाया कि जब भी सुरक्षा के सवाल पर हम लोग दमखम के साथ काम करते हैं तो कांग्रेस और अन्य विरोधी दल के लोग सवाल खड़े करते रहते हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किये थे तो अटल बिहारी वाजपेयी ने उनके क्रियाकलापों की सराहना की थी, लेकिन आज कांग्रेस का एक ही काम रह गया है, सरकार की उपलब्धियों पर संदेह और सवाल खड़े करना।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा के नाम पर दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करना चाहिये।

रक्षा मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध के संबंध में कहा कि अगर लोग सेना की उपलब्धियों के बारें जानेंगे तो खुशी से उछल पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि गलवान में बिहार के जवानों ने शहादत देकर देश की रक्षा की।

सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने, श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने, नागरिकता कानून में संशोधन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस का कनेक्शन दिया जाने सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां गिनायी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर गरीबों का बैंक खाता खुलवाया और सभी के खाते में सीधे सब्सिडी या अन्य योजनाओं की राशि पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते सिंह ने कहा कि नीतीश के दामन पर अब तक दाग नहीं लगे हैं और अब ‘‘तेल पिलावन लाठी रैली’’ नहीं बल्कि विकास रैली होती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चरवाहा स्कूल नहीं खोलते बल्कि चरवाहों के बच्चों को आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर और डॉक्टर बनाना चाहते हैं।’’

लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘ लालटेन का युग समाप्त हो गया है तथा अब एलईडी का युग आ गया है। दीपावली आ गई है, लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर आती है। इसलिये तीर चलाइये, लालटेन बुझाइये और कमल का फूल खिलाइये।’’

सं. दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान