देश की खबरें | आप मेरे बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को क्यों निशाना बना रहे हैं: प्रधानमंत्री से केजरीवाल ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनके बुजुर्ग एवं बीमार माता-पिता को उन्हें ‘तोड़ने’ के लिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा करके ‘‘सारी हदें पार कर दी हैं’’।

नयी दिल्ली, 23 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनके बुजुर्ग एवं बीमार माता-पिता को उन्हें ‘तोड़ने’ के लिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा करके ‘‘सारी हदें पार कर दी हैं’’।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक संदेश है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक संदेश और अपील है। आपने मेरे विधायकों को गिरफ्तार किया लेकिन मैं नहीं टूटा। आपने मेरे मंत्री को गिरफ्तार कर लिया लेकिन आप मुझे झुका नहीं सके। आपने मुझे गिरफ्तार किया और जेल में मुझे परेशान किया गया।’’

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था, और अभी वह जमानत पर हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘लेकिन आज तो आपने सारी हदें पार कर दीं। मुझे तोड़ने के लिए आपने मेरे बुजुर्ग एवं बीमार माता-पिता को निशाना बनाया। मेरी मां कई बीमारियों से पीड़ित हैं। जिस दिन (21 मार्च) मुझे गिरफ्तार किया गया, वह अस्पताल से लौटी थीं। मेरे पिता 85 वर्ष के हैं और उन्हें सुनने में दिक्कत है। क्या आपको लगता है कि मेरे माता-पिता दोषी हैं । मेरे माता-पिता को क्यों परेशान किया जा रहा है । भगवान आपको माफ नहीं करेगा।’’

इससे पहले दिन में सूत्रों ने बताया था कि दिल्ली पुलिस ‘आप’ की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित ‘‘मारपीट’’ के मामले में केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करने बृहस्पतिवार को केजरीवाल के आवास पर नहीं जाएगी।

केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि पुलिस बृहस्पतिवार को उनके बुजुर्ग और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी।

मालीवाल पर कथित हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में, केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद है और मामले में न्याय मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ‘पीटीआई’ को दिए साक्षात्कार में कहा था कि मामला फिलहाल ‘‘विचाराधीन’’ है और उनकी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\