रांची में आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने वाली भाजपा नेता पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई: राज्यपाल
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा से पूछा कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित कर दी गई नेता सीमा पात्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई जिनपर 29 वर्षीय आदिवासी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का आरोप है.
रांची, 31 अगस्त : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा से पूछा कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित कर दी गई नेता सीमा पात्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई जिनपर 29 वर्षीय आदिवासी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का आरोप है.
भाजपा ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी पात्रा को निलंबित कर दिया है. इससे पहले एक वीडियो में पीड़िता सुनीता अपनी आपबीती सुना रही थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बैस ने रांची के अशोक नगर में रोड नंबर 1 निवासी पात्रा द्वारा अमानवीय तरीके से सुनीता को प्रताड़ित किए जाने की खबर का संज्ञान लिया है. यह भी पढ़ें : साइबर ठगों ने मेरठ व गाजियाबाद के निवासियों से की करोड़ों रुपये की ठगी
बयान के मुताबिक, “राज्यपाल ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि पुलिस द्वारा अब तक दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है. राज्यपाल ने पुलिस की ढिलाई पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है.”
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

