एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3.47 लाख इकाई पर: सियाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्योहारों के बाद भी मांग मजबूत रहने से नवंबर महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3,47,522 इकाई हो गई।

जरुरी जानकारी | नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3.47 लाख इकाई पर: सियाम

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर त्योहारों के बाद भी मांग मजबूत रहने से नवंबर महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3,47,522 इकाई हो गई।

वाहन विनिर्माताओं के निकाय सियाम के शुक्रवार को नवंबर के बिक्री आंकड़े जारी किए। एक साल पहले की समान अवधि में वाहन विनिर्माताओं ने 3,33,833 यात्री वाहनों की आपूर्ति की थी।

बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी का यात्री वाहनों की थोक बिक्री में दबदबा कायम रहा और उसने अकेले 1,41,312 वाहनों की आपूर्ति की। यह नवंबर, 2023 में बिके 1,34,158 वाहनों पांच प्रतिशत अधिक है।

हालांकि हुंदै मोटर इंडिया की थोक बिक्री घटकर 48,246 इकाई रह गई। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 49,451 वाहनों की बिक्री की थी।

वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 46,222 इकाई हो गई जो पिछले साल नवंबर में 39,981 इकाई थी।

हालांकि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले साल के इसी महीने 16,23,399 इकाई की तुलना में एक प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 16,04,749 इकाई रही।

स्कूटर की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 5,68,580 इकाई हो गई जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 7.5 प्रतिशत घटकर 9,90,246 इकाई रह गई।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने एक बयान में कहा कि नवंबर में कुल तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में भी सालाना आधार पर एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 59,350 इकाई रही।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "अक्टूबर में त्योहारों के दौरान देखी गई मांग की रफ्तार नवंबर में भी कायम रही। हालांकि दोपहिया और तिपहिया वाहनों के खंड में पिछले महीने मामूली गिरावट देखी गई।"

उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों ने नवंबर के महीने की अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। इसके अलावा दोपहिया वाहनों की बिक्री भी नवंबर के माह में पहली बार 16 लाख इकाई से अधिक रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).