जरुरी जानकारी | अमेरिका में थोक मुद्रास्फीति 8.5 प्रतिशत पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हालांकि, पिछले महीने के मुकाबले मुद्रास्फीति घटी है। अगस्त में यह 8.7 प्रतिशत रही थी।
हालांकि, पिछले महीने के मुकाबले मुद्रास्फीति घटी है। अगस्त में यह 8.7 प्रतिशत रही थी।
श्रम विभाग की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, विनिर्माताओं के लिए कीमत सूचकांक सितंबर महीने में अगस्त के मुकाबले 0.4 प्रतिशत बढ़ा। इससे पहले, दो महीने इसमें कमी आई थी। उत्पादक कीमत सूचकांक ग्राहकों तक वस्तुओं के पहुंचने से पहले कीमत बदलाव को मापता है।
सितंबर में कीमत वृद्धि का मुख्य कारण होटल के कमरों का किराया बढ़ना है। लगातार दो महीने की गिरावट के बाद खाद्य वस्तुओं के दाम भी अगस्त के मुकाबले सितंबर में बढ़े हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

