जरुरी जानकारी | थोक मुद्रास्फीति लगातार सातवें माह नकारात्मक दायरे में, अक्टूबर में शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. थोक मुद्रास्फीति अक्टूबर में शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे रही है। यह लगातार सातवां महीना है जबकि थोक मुद्रास्फीति शून्य से नीचे बनी हुई है।

नयी दिल्ली, 14 नवंबर थोक मुद्रास्फीति अक्टूबर में शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे रही है। यह लगातार सातवां महीना है जबकि थोक मुद्रास्फीति शून्य से नीचे बनी हुई है।

विशेषज्ञों ने कहा कि सब्जियों की कीमतों में उतार-चढ़ाव, अधिकतर खाद्य पदार्थों की घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ प्रतिकूल आधार प्रभाव से थोक मुद्रास्फीति निकट भविष्य में बढ़ सकती है।

थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल से लगातार शून्य से नीचे बनी है। सितंबर में यह शून्य से 0.26 प्रतिशत नीचे थी।

अक्टूबर, 2022 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 8.67 प्रतिशत थी।

अक्टूबर में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति घटकर 2.53 प्रतिशत पर आ गई। सितंबर में यह 3.35 प्रतिशत थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, ‘‘अक्टूबर 2023 में मुद्रास्फीति शून्य से नीचे रही। इसकी मुख्य वजह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में रसायनों और रासायनिक उत्पादों, बिजली, कपड़ा, बुनियादी धातुओं, खाद्य उत्पादों, कागज और कागज उत्पादों आदि की कीमतों में गिरावट रही।’’

डब्ल्यूपीआई के शून्य से नीचे रहने का अर्थ है कि कुल थोक कीमतों में सालाना आधार पर गिरावट आ रही है।

खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति अक्टूबर में 2.53 प्रतिशत रही, जो सितंबर में 3.35 प्रतिशत थी।

सब्जियों और आलू की मुद्रास्फीति क्रमशः शून्य से नीचे 21.04 प्रतिशत और शून्य से नीचे 29.27 प्रतिशत रही। प्याज में मूल्य वृद्धि की वार्षिक दर अक्टूबर में 62.60 प्रतिशत के उच्चस्तर पर बनी रही।

दालों और धान की मुद्रास्फीति ऊंचे स्तर पर क्रमशः 19.43 प्रतिशत और 9.39 प्रतिशत रही।

इक्रा लिमिटेड की मुख्य अर्थशास्त्री एवं प्रमुख (अनुसंधान एवं संपर्क) अदिति नायर ने कहा कि सालाना आधार पर डब्ल्यूपीआई अपस्फीति अक्टूबर, 2023 में थोड़ा बढ़कर 0.5 प्रतिशत हो गई, जो सितंबर 2023 में 0.3 प्रतिशत थी।

ईंधन व बिजली खंड की मुद्रास्फीति अक्टूबर में शून्य से 2.47 प्रतिशत नीचे रही, जो सितंबर में शून्य से 3.35 नीचे थी।

वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी बार्कलेज के प्रबंध निदेशक एवं ईएम (उभरते बाजार) एशिया अर्थशास्त्र के प्रमुख राहुल बाजोरिया ने कहा कि कुल मिलाकर मुद्रास्फीति मोटे तौर पर नियंत्रण में बनी हुई है। स्थिर रुपये, प्रबंधन योग्य ऊर्जा लागत और ईंधन कीमतों पर कर नीति से मुद्रास्फीति को स्थिर सीमा में रखने में मदद मिल रही है।

विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति अक्टूबर में शून्य से 1.13 प्रतिशत नीचे रही। सितंबर में यह शून्य से 1.34 प्रतिशत नीचे थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) की ओर से पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति सालाना आधार पर घटकर पांच माह के निचले स्तर 4.87 प्रतिशत पर आ गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष (2023-24) में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत पर रहेगी। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में यह 6.7 प्रतिशत रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\