एजेंसी न्यूज

डब्ल्यूएचओ ने कहा, पिछले छह हफ्ते में Coronavirus से संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हुई

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा दुनिया में कोविड-19 के 1.6 करोड़ मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 6,40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, पिछले छह हफ्ते में Coronavirus से संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हुई
विश्व स्वास्थ्य संगठन (Photo Credits: IANS)

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा दुनिया में कोविड-19 के 1.6 करोड़ मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 6,40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. टेड्रोस बृहस्पतिवार को डब्ल्यूएचओ की आपात समिति की बैठक बुलाएंगे. जनवरी में कोरोना वायरस को वैश्विक चिंताओं वाला सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के छह महीने के बाद बैठक बुलाना प्रक्रियागत जरूरत है.  समिति इस महामारी पर उन्हें सलाह देगी.

उन्होंने सोमवार को जिनेवा स्थिति डब्ल्यूएचओ के मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा,‘ कोविड-19 ने दुनिया को बदल दिया है. टेड्रोस ने कहा,  इसने लोगों, समुदायों और देशों को साथ लाया है और उन्हें अलग भी किया है.

उन्होंने रेखांकित किया कि कुछ देशों में राजनीतिक नेतृत्व, शिक्षा, उच्च जांच दर, स्वच्छता और सामाजिक दूरी जैसे कारक प्रभावी साबित हुए हैं. टेड्रोस ने कहा, हम महामारी के बंधक नहीं हैं और हममें से प्रत्येक व्यक्ति बदलाव ला सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).