एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | घरेलू फायदा कौन नहीं लेना चाहता, पिचों के मसले पर बोले केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने इस बात का समर्थन किया कि मेजबान टीम को घरेलू पिचों का फायदा मिलना चाहिये और कहा कि उन्हें भी ईडन गार्डंस पर इस तरह के फायदे की अपेक्षा है ।

खेल की खबरें | घरेलू फायदा कौन नहीं लेना चाहता, पिचों के मसले पर बोले केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित

मुंबई, 30 मार्च कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने इस बात का समर्थन किया कि मेजबान टीम को घरेलू पिचों का फायदा मिलना चाहिये और कहा कि उन्हें भी ईडन गार्डंस पर इस तरह के फायदे की अपेक्षा है ।

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जब से कहा है कि ईडन गार्डंस पर उन्हें अपने स्पिनरों को और मदद मिलने की उम्मीद थी , केकेआर के घरेलू मैदान की पिचों को लेकर चर्चा चल पड़ी है ।

पंडित ने रविवार को मीडिया से कहा ,‘‘ एक कोच , टीम प्रबंधन के तौर पर हम हमेशा चाहते हैं कि हम हर तरह की पिच पर खेलें । नियंत्रण क्यूरेटर के हाथ में होगा ।’’

पंडित ने इस मसले पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की लेकिन कहा कि केकेआर समेत कोई भी टीम यही चाहेगी कि घरेलू पिच उनके कौशल के अनुकूल हो ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय मेरा फोकस अगले मैच पर है । मैं यह सोच ही नहीं रहा कि क्या होना चाहिये और किसके नियंत्रण में क्या है । लेकिन टीम प्रबंधन, कोच, कप्तान हम सभी चाहेंगे कि हमें पिच से मदद मिले ।’’

यह पूछने पर कि क्या आईपीएल टीमों को घरेलू मैदानों पर अधिक मददगार पिचें मिलनी चाहिये, पंडित ने कहा ,‘‘ कौन इससे खुश नहीं होगा । यह सीधा सा जवाब है ।’’

उन्होंने यह भी बताया कि अनुभवी हरफनमौला सुनील नारायण बीमारी से उबर चुके हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सुनील सौ फीसदी फिट है । वह बीमारी से उबर गया है और कल से अभ्यास कर रहा है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).