खेल की खबरें | डब्ल्यूएचओ प्रमुख: कोविड-19 ने खेलों को नहीं हराया है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गेब्रेसियस ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की बैठक में अपने भाषण में कहा कि संक्रमण से कैसे निपटा गया यह सबसे अधिक मायने रखता है।

गेब्रेसियस ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की बैठक में अपने भाषण में कहा कि संक्रमण से कैसे निपटा गया यह सबसे अधिक मायने रखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘सफलता की निशानी यह है कि सुनिश्चित किया जाए कि अगर कोई भी मामला है तो जितनी जल्दी संभव हो उसकी पहचान हो, अलग थलग किया जाए, संपर्कों की पहचान हो और उपचार किया जाए तथा आगे संक्रमण फैलने के खतरे को खत्म किया जाए।’’

बुधवार को जापान में इस महीने खेलों से जुड़े कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 79 है।

गेब्रेसियस ने कहा, ‘‘आगामी पखवाड़े में सफलता की निशानी शून्य मामले नहीं हैं।’’

जापान में पहुंचने के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें तोक्यो खाड़ी में खेल गांव में रह रहे खिलाड़ी भी शामिल हैं। खेल गांव में 11 हजार प्रतिभागियों में से अधिकांश को रुकना है।

संक्रमित खिलाड़ी के करीबी संपर्क वाले टीम के साथी ट्रेनिंग जारी रख सकते हैं। वे अलग थलग होकर और अतिरिक्त निगरानी के बीच प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\