विदेश की खबरें | हवाई जहाज में कौन सी सीट सबसे सुरक्षित होती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (डौग ड्र्यूरी, सीक्यूयूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(डौग ड्र्यूरी, सीक्यूयूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया)

क्वींसलैंड, 20 फरवरी (द कन्वरसेशन) जब आप हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक करते हैं, तो क्या आप यह जानने का प्रयास करते हैं कि आपात स्थिति में कौन सी सीट आपकी सबसे अधिक रक्षा करेगी? शायद नहीं।

अधिकांश लोग सीटें बुक करते समय सबसे पहले आराम को महत्व देते हैं, जैसे लेगरूम, सुविधा, या शौचालय तक आसान पहुंच। बार-बार हवाई यात्रा करने वाले (मेरे सहित) कभी-कभी विमान के उतरने के बाद जल्दी से उतरने के लिए विमान में सबसे आगे, जितना संभव हो निकास के उतना करीब अपनी सीट आरक्षित करते हैं।

ऐसा शायद ही कभी होता है कि हम आखिरी पंक्ति में बीच की सीटों में से कोई एक पाने की उम्मीद करते हैं। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये सीटें एक हवाई यात्रा के दौरान सांख्यिकीय रूप से सबसे ज्यादा सुरक्षित होती हैं।

हवाई यात्रा सुरक्षित है

मामले की तह तक जाने से पहले, मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि हवाई परिवहन सबसे सुरक्षित परिवहन साधन है। 2022 में, दुनिया भर में कुल सात करोड़ उड़ानें थीं, जिनमें केवल 174 मौतें थीं।

यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा जनगणना के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, एक कार में 102 में 1 की तुलना में एक हवाई जहाज की यात्रा करते हुए मरने की संभावना 205,552 में लगभग 1 है। इसके बावजूद, हम सड़क हादसों पर कम ध्यान देते हैं, लेकिन जब हम किसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनते हैं, तो यह पहले पन्ने की खबर होती है।

विमान दुर्घटनाओं में हमारी रुचि यह समझने की हमारी इच्छा में निहित हो सकती है कि वे क्यों होते हैं, या उनके फिर से होने की संभावना क्या है। और यह एक बुरी बात नहीं हो सकती है: हमारी रुचि यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि इन दुखद घटनाओं की पूरी तरह से जांच हो, जो हवाई यात्रा की सुरक्षा में योगदान करती है।

वास्तव में एक व्यावसायिक उड़ान भरते समय सुरक्षा के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन अगर आपके मन में अभी भी वह सवाल है, जो शुद्ध जिज्ञासा से प्रेरित है, तो पढ़ें।

बीच में, पीछे

यह याद रखने योग्य है कि दुर्घटनाएँ, अपने स्वभाव से ही, मानक के अनुरूप नहीं होती हैं। 1989 में जब यूनाइटेड फ्लाइट 232 सिओक्स सिटी, आयोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, तो उसमें सवार 269 लोगों में से 184 दुर्घटना में बच गए। जीवित बचे लोगों में से अधिकांश प्रथम श्रेणी में पीछे, सामने की ओर बैठे थे।

फिर भी, अमेरिकी पत्रिका टाइम के एक सर्वेक्षण में विमान दुर्घटनाओं के 35 वर्षों के आंकड़ों की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि एक हवाई जहाज की मध्य पिछली सीटों की मृत्यु दर सबसे कम थी: 28 प्रतिशत, मध्य गलियारे की सीटों के 44 प्रतिशत की तुलना में।

यह तार्किक भी है। एक ऐसी पंक्ति में बैठना जहां से निकास द्वार पास ही हो, आपको आपात स्थिति में हमेशा सबसे तेज निकास देगा, बशर्ते कि उस तरफ कोई आग न हो। लेकिन एक हवाई जहाज के पंखों में ईंधन जमा होता है, जो मध्य की पंक्तियों को सबसे सुरक्षित पंक्ति विकल्प के रूप में अयोग्य घोषित करता है।

उसी समय, विमान के सामने की तरफ नजदीक होने का मतलब है कि आप पर दुर्घटना का असर पीछे वालों से पहले होगा, और अब आखिरी पंक्ति के लोग बचते हैं जहां एक निकास होता है। इसमें भी बीच की सीटें खिड़की या गलियारे की सीटों की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं, क्योंकि हर तरफ लोगों की भीड़ होती है।

कुछ दुर्घटनाएँ दूसरों की तुलना में बदतर होती हैं

दुर्घटना का प्रकार भी लोगों के बचने की संभावना को निर्धारित करेगा। पहाड़ से टकराने से जीवित रहने की संभावना बहुत कम हो जाएगी, जैसा कि न्यूजीलैंड में 1979 में एक दुखद आपदा में हुआ था। एयर न्यूजीलैंड की उड़ान टीई901 अंटार्कटिका में माउंट एरेबस की ढलानों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 257 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए।

विमान के नाक के बल समुद्र में गिरने से बचने की संभावना भी कम हो जाती है, जैसा कि 2009 एयर फ़्रांस फ़्लाइट 447 के साथ हुआ था, जिसमें 228 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए थे।

आपात स्थिति में संभावित जोखिमों को कम करने के लिए पायलटों को प्रशिक्षित किया जाता है। वे पहाड़ों से टकराने से बचने की कोशिश करते हैं और यथासंभव सामान्य रूप से उतरने के लिए एक खुले मैदान जैसी समतल जगह तलाश करते हैं। पानी पर लैंडिंग तकनीक में सतह की स्थिति का आकलन करना और सामान्य लैंडिंग कोण पर लहरों के बीच उतरने का प्रयास करना शामिल है।

आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए हवाई जहाजों को बहुत मजबूत बनाया जाता है। वास्तव में, केबिन क्रू हमें अपनी सीट बेल्ट बांधे रखने की याद इसीलिए दिलाते रहते हैं, क्योंकि "हवा में अशांति" का किसी भी ऊंचाई पर कभी भी सामना करना पड़ सकता है। यह मौसम संबंधी घटना है जो यात्रियों और विमानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा सकती है।

निर्माता नए विमानों को अधिक समग्र सामग्री के साथ डिजाइन कर रहे हैं जो उड़ान के दौरान तनाव का सामना कर सकते हैं। इन डिजाइनों में, पंख कठोर नहीं होते हैं और संरचनात्मक विफलता को रोकने के लिए अत्यधिक भार को अवशोषित करने के लिए फ्लेक्स कर सकते हैं।

क्या विमान के प्रकार से फर्क पड़ता है?

यह सच है कि गति के प्रभाव जैसे कुछ कारक, एक प्रकार के विमान से दूसरे में थोड़ा भिन्न हो सकते हैं। हालांकि, उड़ान की भौतिकी कमोबेश सभी विमानों के लिए समान होती है।

सामान्य तौर पर, बड़े विमानों में अधिक संरचनात्मक सामग्री होती है और इसलिए उनमें ऊंचाई पर दबाव झेलने की अधिक ताकत होती है। इसका मतलब है कि वे आपात स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं, लेकिन फिर से यह आपातकाल की गंभीरता पर निर्भर करता है।

इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी अगली उड़ान के लिए टिकट बुक कराते समय सबसे बड़ा विमान तलाश करें। मैं पहले ही बता चुका हूं कि हवाई यात्रा बहुत सुरक्षित होती है।

द कन्वरसेशन एकता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी