देश की खबरें | प्रधानमंत्री का मणिपुर की यात्रा करना या नहीं करना कोई मुद्दा ही नहीं : मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य का दौरा किया जाना या नहीं किया जाना, कोई मुद्दा ही नहीं है क्योंकि उनकी सरकार चौबीसों घंटे उनके संपर्क में है।
इंफाल, 10 जुलाई मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य का दौरा किया जाना या नहीं किया जाना, कोई मुद्दा ही नहीं है क्योंकि उनकी सरकार चौबीसों घंटे उनके संपर्क में है।
सिंह का यह बयान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे के दो दिन बाद आया है। गांधी ने सोमवार को मणिपुर का दौरा किया था और प्रधानमंत्री मोदी से जातीय संघर्ष से प्रभावित राज्य में आकर लोगों को सांत्वना देने का अनुरोध किया था।
मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कोई सवाल ही नहीं है कि प्रधानमंत्री राज्य का दौरा करते हैं या नहीं। प्रधानमंत्री का आना स्थिति पर निर्भर करता है।’’
सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ‘‘स्थिति’’ से उनका क्या अभिप्राय है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम चौबीसों घंटे उनके संपर्क में हैं और उनके मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। सभी राहत कार्य, सुरक्षा उपाय, खाद्य और चिकित्सा प्रावधान प्रधानमंत्री की सलाह और सहमति के बाद ही किए जा रहे हैं।’’
पूर्वोत्तर राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में पिछले वर्ष मई से अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
सिंह ने कहा, ‘‘दोनों समुदायों के बीच सुलह के प्रयास जारी हैं। हमें मुद्दों को सुलझाना होगा।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा की बैठक में, राज्य में हाल में आई बाढ़ पर भी चर्चा हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

