जरुरी जानकारी | यात्री को कहां जाना है, अब बुकिंग के समय ही जान सकेंगे उबर ड्राइवर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब वह अपने कैब ड्राइवरों को बुकिंग के समय सवारी के गंतव्य स्थल की जानकारी देने की सुविधा शुरू करेगी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई ऑनलाइन कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब वह अपने कैब ड्राइवरों को बुकिंग के समय सवारी के गंतव्य स्थल की जानकारी देने की सुविधा शुरू करेगी।

उबर इंडिया ने एक बयान में कहा कि बुकिंग के बाद यात्रा निरस्त करने की घटनाओं में कमी लाने के लिए ड्राइवरों को यात्रा के गंतव्य स्थल के बारे में जानकारी देने का फैसला किया गया है।

उबर की नवगठित राष्ट्रीय ड्राइवर सलाहकार परिषद से मिले सुझावों के आधार पर यह कदम उठाया है। कैब सेवा से जुड़े चालकों की राय जानने के लिए कंपनी ने इस परिषद का गठन मार्च, 2022 में किया था।

उबर ने कहा, ‘‘सवारी एवं ड्राइवर दोनों की बेचैनी को कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब उबर के मंच पर मौजूद ड्राइवर बुकिंग स्वीकार करने के पहले गंतव्य स्थल को देख पाएंगे।’’

अभी तक उबर के ड्राइवरों को गंतव्य स्थल के बारे में जानकारी ऐप के जरिये नहीं मिल पाती थी। इसकी वजह से बुकिंग स्वीकार करने के बाद कई ड्राइवर सवारी को ले जाने से इनकार कर देते थे। इससे सवारियों को भी काफी समस्याएं होती रही हैं।

इसके अलावा उबर ने अपने ऑटो एवं मोटो ड्राइवरों को अपने ऐप में एक होम बटन देने का भी फैसला किया है जिसकी मदद से वे जरूरत पड़ने पर सहयोग मंगा सकेंगे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड