देश की खबरें | लोग मतदान केंद्रों की कतार में कब लगेंगे: उमर अब्दुल्ला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के बाहर ‘कतारें’ ‘उत्कृष्ट’ थीं, लेकिन उन्होंने यह सवाल भी किया विधानसभा चुनाव कब कराए जाएंगे।

श्रीनगर, 15 अगस्त नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के बाहर ‘कतारें’ ‘उत्कृष्ट’ थीं, लेकिन उन्होंने यह सवाल भी किया विधानसभा चुनाव कब कराए जाएंगे।

उमर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, ‘‘उत्कृष्ट। तो ये ही लोग विधानसभा चुनावों के लिए मतदान केंद्रों के बाहर कतार में लगने की उम्मीद कब कर सकते हैं?’’

अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल बख्शी स्टेडियम के बाहर लंबी लगी कतारों को लेकर मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। भारत का वह विचार जो हमें एक साथ बांधता है, विजयी हो।’’

पीडीपी अध्यक्ष ने महात्मा गांधी, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आजाद की एक साथ चलते हुए तस्वीर भी पोस्ट की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी