देश की खबरें | दीपावली पर पत्नी मायके से घर नहीं आई तो पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दीपावली के मौके पर पत्नी के मायके से नहीं आने पर आबकारी विभाग में तैनात एक पुलिसकर्मी ने यहां कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
आगरा, तीन नवंबर दीपावली के मौके पर पत्नी के मायके से नहीं आने पर आबकारी विभाग में तैनात एक पुलिसकर्मी ने यहां कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के तौर पर हुई है और मृतक के परिजन ने पत्नी और उसके मायके वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि अर्जुन सिंह आबकारी विभाग में सिपाही थे और फिलहाल सहारनपुर में तैनात थे।
उन्होंने बताया कि अर्जुन की शादी सात साल पहले शाहगंज थाना क्षेत्र के बंशी का नगला की निवासी डौली नामक महिला से हुई थी और उनकी पांच वर्ष की बेटी है तथा शादी के बाद से अर्जुन की पत्नी ज्यादातर मायके में रहती है।
सुनील ने बताया कि वह आखिरी बार जुलाई में घर आई थी।
उन्होंने कहा कि करवाचौथ और दीपावली पर भी जब वह घर नहीं आई तो परेशान होकर अर्जुन ने आत्महत्या कर ली।
लोहामंडी थाने के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर और साक्ष्य के आधार पर विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

