जब एमएस धोनी पर गुस्साए थे राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग ने बताया किस्सा
व्यापक रूप से शांत और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाने वाले द्रविड़ विज्ञापन में बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम में साथी यात्रियों पर चिल्लाते और हंसते हुए देखा जा सकता है. सहवाग ने आगे कहा कि धोनी बहुत ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे और अगली बार जब भी वह बल्लेबाजी करने गए तो वह विकेट पर रुकना चाह रहे थे.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने कहा है कि उन्होंने एक बार पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को जबरदस्त गुस्से में देखा था ,जब पाकिस्तान के खिलाफ एक ढीले शॉट के कारण युवा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपना विकेट गंवा दिया था. सहवाग ने क्रिकबज पर पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) को द्रविड़ के सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का केंद्र बने हालिया विज्ञापन की चर्चा करते हुए बताया , मैंने देखा है कि राहुल द्रविड़ किस हद तक नाराज हो सकते हैं. यह उस समय की घटना है जब हम पाकिस्तान में थे और धोनी एक नए खिलाड़ी थे, तब उन्होंने एक शॉट खेला और पॉइंट पर पकड़े गए. द्रविड़ उनके इस शॉट पर बहुत नाराज थे. उस समय द्रविड़ ने नाराज होते हुए कहा था कि 'यही तरीका है कि आपके खेलने का? आपको मैच समाप्त करके आना चाहिए था.'' Ind vs Aus 3rd Test 2021: वीरेंद्र सहवाग ने बड़बोले रिकी पोंटिंग को किया ट्रोल, फोटो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
व्यापक रूप से शांत और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाने वाले द्रविड़ विज्ञापन में बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम में साथी यात्रियों पर चिल्लाते और हंसते हुए देखा जा सकता है. सहवाग ने आगे कहा कि धोनी बहुत ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे और अगली बार जब भी वह बल्लेबाजी करने गए तो वह विकेट पर रुकना चाह रहे थे.
सहवाग ने कहा, जब धोनी अगली बार बल्लेबाजी के लिए आए, तो मैं देख सकता था कि वह ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे. मैंने जाकर उनसे पूछा कि क्या गलत है. उन्होंने कहा कि वह द्रविड़ द्वारा फिर से डांटना नहीं खाना चाहते."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).