देश की खबरें | जब मायने रखता है, तब आपको प्रदर्शन करना होगा: वॉर्नर ने कैफ की टिप्पणी पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार को मोहम्मद कैफ के भारतीय टीम को विश्व कप फाइनल गंवाने के बावजूद ‘कागज पर सर्वश्रेष्ठ टीम’ करार करने का जवाब देते हुए कहा कि ‘जब मायने रखता है, तब आपको प्रदर्शन करना होगा’।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार को मोहम्मद कैफ के भारतीय टीम को विश्व कप फाइनल गंवाने के बावजूद ‘कागज पर सर्वश्रेष्ठ टीम’ करार करने का जवाब देते हुए कहा कि ‘जब मायने रखता है, तब आपको प्रदर्शन करना होगा’।

अहमदाबाद में आस्ट्रेलिया से रविवार को विश्व कप फाइनल में भारत को मिली छह विकेट की हार के बाद कैफ ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर टिप्पणी की, ‘‘मैं कभी भी स्वीकार नहीं कर सकता कि सर्वश्रेष्ठ टीम ने विश्व कप जीता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम कागज पर सर्वश्रेष्ठ टीम है। ’’

आस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वॉर्नर ने कैफ के दावे का जवाब दते हुए कहा कि कागज का प्रदर्शन मायने नहीं रखता और मैदान पर ट्राफी जीतने के लिए प्रदर्शन करना होता है।

वॉर्नर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं एमके (मोहम्मद कैफ) को पसंद करता हूं। दिक्कत ये है कि कागज पर क्या है, यह मायने नहीं रखता। अंत में जब मायने रखता है तब आपको प्रदर्शन करना होता है। इसलिये ही इसे फाइनल बोलते हैं। यही दिन मायने रखता है और यह किसी भी टीम के हक में जा सकता है, यही खेल है। ’’

भारत ने फाइनल में पहुंचने तक लगातार 10 मैच जीते थे।

वहीं आस्ट्रेलिया ने पहले दो लीग मैच गंवा दिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू