ताजा खबरें | जब धनखड़ ने चिदंबरम के शब्दों पर आपत्ति जताई
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को आसन के बारे में कांग्रेस सदस्य पी चिदंबरम के कुछ ‘‘असंयमित एवं अनुचित’’ शब्दों को लेकर आपत्ति जताई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चिदंरबम ने सवाल किया था कि धनखड़ नियम 267 के तहत दिए गए नोटिस को प्राथमिकता क्यों नहीं दे रहे हैं।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को आसन के बारे में कांग्रेस सदस्य पी चिदंबरम के कुछ ‘‘असंयमित एवं अनुचित’’ शब्दों को लेकर आपत्ति जताई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चिदंरबम ने सवाल किया था कि धनखड़ नियम 267 के तहत दिए गए नोटिस को प्राथमिकता क्यों नहीं दे रहे हैं।
विपक्षी दलों ने मणिपुर में हिंसा मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान और नियम 267 के तहत उच्च सदन में चर्चा की मांग करते हुए कई कार्यस्थगन नोटिस दिए थे।
धनखड़ ने चिदम्बरम के लंबे संसदीय अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सदस्य का सवाल था, "आप यह कैसे कर सकते हैं?" जो अनुचित है क्योंकि यह आसन पर आक्षेप के समान है।
धनखड़ ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि वह चिदंबरम के शब्दों के चयन से आश्चर्यचकित और स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा, ‘‘ कैबिनेट में वरिष्ठ पदों पर रह चुके एक अनुभवी व्यक्ति को देखते हुए... मैं उनसे अपील करूंगा कि वे इस तर्क पर गौर करें कि मैंने ऐसा क्यों किया। मुझे विश्वास है कि आपको इससे (संदेह से) बाहर आने का रास्ता मिल जाएगा ’’
सभापति ने कहा कि सदन के इतने वरिष्ठ सदस्य की ओर से आसन के लिए इस तरह की असंयमित, अनुचित अभिव्यक्ति उचित नहीं है।
चिदंबरम ने स्थिति स्पष्ट करते कहा कि उनकी टिप्पणियों को पूरे संदर्भ में देखा जाना चाहिए और उन्हें रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए क्योंकि उनका मकसद नकारात्मक नहीं था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)