देश की खबरें | ट्रैवल एजेंट के जरिए वंदे भारत उड़ानों की टिकट बुक करते समय लोग तय से ज्यादा किराया ना दें : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत संचालित हो रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में ट्रैवल एजेंट की मदद से टिकट बुक कराते वक्त कोई भी व्यक्ति एअर इंडिया की वेबसाइट पर दिए गए तय किराये से ज्यादा राशि का भुगतान न करे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 जुलाई नागर विमानन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत संचालित हो रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में ट्रैवल एजेंट की मदद से टिकट बुक कराते वक्त कोई भी व्यक्ति एअर इंडिया की वेबसाइट पर दिए गए तय किराये से ज्यादा राशि का भुगतान न करे।

कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से ही भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड ने की ट्रस्ट की घोषणा.

लेकिन, विदेशों में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत एअर इंडिया छह मई से ही चार्टर्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर रहा है। इस मिशन के तहत कुछ निजी कंपनियों के विमानों ने भी उड़ानें भरी हैं।

मंत्रालय ने ट्वीट किया है, ‘‘वंदे भारत मिशन की उड़ानों पर ट्रैवल एजेंट के माध्यम से टिकट बुक रहे लोग, कृपया ध्यान दें, वे एअर इंडिया की वेबसाइट पर लिखे किराये से ज्यादा राशि का भुगतान ना करें। जिन यात्रियों को ट्रैवल एजेंट द्वारा ज्यादा राशि वसूले जाने की दिक्कत से दो-चार होना पड़ रहा है वे जीएमएसएम एट द रेट एअरइंडिया डॉट इन पर लिख सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नई शिक्षा नीति को मिली मंजूरी, जानें इसमें क्या होगा खास.

भारत ने अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस के साथ 16 जुलाई को द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ बनाया था जिसके तहत इन देशों के विमान सीधे भारत के शहरों से परिचालन कर सकेंगे और एअर इंडिया को भी यही सुविधा मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\