देश की खबरें | निजी अस्पताल के स्टाफ द्वारा मुस्लिम मरीजों की मदद नहीं करने की व्हाट्सएप चैट वायरल हुई, जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में चूरू जिले के एक निजी अस्पताल के कर्मियों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमित मुस्लिम मरीजों को नहीं देखने के बारे में आपस में कथित रूप से चर्चा करने का एक स्क्रीनशॉट व्हाट्स एप पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जियो

जयपुर, सात जून राजस्थान में चूरू जिले के एक निजी अस्पताल के कर्मियों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमित मुस्लिम मरीजों को नहीं देखने के बारे में आपस में कथित रूप से चर्चा करने का एक स्क्रीनशॉट व्हाट्स एप पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों के बीच हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1282 नए मरीज पाए गए: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चूरू के सरदारशहर में डॉ सुनील चौधरी के श्रीचंद बरडिया रोग निदान केन्द्र के कर्मचारियों ने यह कथित संदेश लिखा था । चौधरी ने फेसबुक पर माफी मांगी और कहा कि उनके अस्पताल के कर्मचारियों का उद्देश्य किसी भी प्रकार से किसी धार्मिक समुदाय के लोगो की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।

चूरू की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी के भतीजी की हुई मौत, अस्पताल में बेड तक लेने के लिए CM अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा था ट्वीट.

सरदारशहर पुलिस थानाधिकारी महेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सोशल मीडिया पर वायरल हुए व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट के बारे में शिकायत मिली थी।

शर्मा ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे है। व्हाट्सएप में बताये गये लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\